बुधवार, 26 दिसंबर 2018

बहुत ही सुंदर पंकितया है

*यह कविता मै अपने उन प्रिय मित्रों को समर्पित करता हूं।* *आप सभी तक पहुंचा रहा हूँ।*
🙏🙏आपको अच्छा लगे तो #Please_Like और #Comments कर दीजिएगा।🙏🙏
👉🌐👉https://Brijeshyadavbry.blogspot.com
*कहाँ कहाँ खोजूँ मैं उसको*
           *किसके दरवाज़े पर जाऊँ*
*जो मेरे चावल खा जाए*
           *ऐसा मित्र कहाँ से लाऊँ।*

जीवन की इस कठिन डगर में
            दोस्त हज़ारों मिल जाते हैं
जो मतलब पूरा होने पर
            अपनी राह बदल जाते हैं
हरदम साथ निभाने वाला
            साथी ढूँढ कहाँ से लाऊँ

*जो मेरे चावल खा जाए*
           *ऐसा मित्र कहाँ से लाऊँ।*

हार सुनिश्चित मालूम थी पर
            साथ न छोड़ा दुर्योधन का
मौत सामने आई फिर भी
            पैर न पीछे हटा कर्ण का
मित्रों पर जो जान लुटाएँ
            कहाँ खोजने उनको जाऊँ

*जो मेरे चावल खा जाए*
         *ऐसा मित्र कहाँ से लाऊँ।*

दर्द बयाँ करने पर आए
          वे तो साथी कहलाते हैं
मन की बात समझ जाए जो
          वे ही मित्र कहे जाते हैं
जिनसे मन के तार जुड़ें वो
          किस कोने से ढूँढ के लाऊँ

*जो मेरे चावल खा जाए*
         *ऐसा मित्र कहाँ से लाऊँ।*

          ★आपका वही अपना★
          ★बृजेश यादव (BrY)★

रविवार, 25 नवंबर 2018

एक दरोगा ऐसा भी

एक दरोगा ऐसा भी

रायबरेली में इन दिनों एक दरोगा खूब सुर्खियों में है। दरोगा शैलेश यादव सिर्फ इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि वह लगातार बेसहारा ,लाचार, दिव्यांगों की आर्थिक मदद अपनी तनख्वाह से करता है। यही नही बकायदा लाचार दिव्यांगों को  रोजगार भी अपने पैसे से उपलब्ध करवाता है ताकि लाचार दिव्यांग किसी के आगे हाथ न फैला सके। इस दरोगा की नेकी दिली को रायबरेली की जनता खूब सराह रही है।
पहले इस दिव्यांग को गौर से देखिए । यह दिव्यांग भदोखर थाना क्षेत्र के कुचारिया के पास का रहने वाला है और यह आधे शरीर से दिव्यांग है। इस दिव्यांग की हालत को रायबरेली के पुलिस आफिस में तैनात दरोगा शैलेश यादव ने देखा तो उसने इसे रोजगार देने को सोचा और बकायदा अपनी तनख्वाह से इसके लिए एक परचून की दुकान खुलवाई। दरोगा शैलेश यादव इसके पहले रायबरेली के ही गदागंज थाना क्षेत्र में भी एक दिव्यांग की मदद करते हुए उसे रोजगार दिलवा चुका है। दरोगा की नेकी दिली को अब लोग खूब सराह रहे है।
सवाल यह उठता है कि अगर पुलिस विभाग में इस तरह के दरोगाओं की संख्या ज्यादा हो जाये तो शायद लोगो के मन से खाकी का भय स्वतः ही खत्म हो जाये। जिस तरह लगातार शैलेश यादव गरीबो दिव्यांगों की मदद कर रहा है उसकी नेकी दिली को हम भी सलाम करते है।

शुक्रवार, 2 नवंबर 2018

*कोई मुझे पागल कहता है। कोई कृष्णा का दीवाना कहता है।।*

»
कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है !
मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है !!
मैं तुझसे दूर कैसा हूँ , तू मुझसे दूर कैसी है !
ये तेरा दिल समझता है या मेरा दिल समझता है !!
मोहब्बत एक अहसासों की पावन सी कहानी है !
कभी कबिरा दीवाना था कभी मीरा दीवानी है !!
यहाँ सब लोग कहते हैं, मेरी आंखों में आँसू हैं !
जो तू समझे तो मोती है, जो ना समझे तो पानी है !!
समंदर पीर का अन्दर है, लेकिन रो नही सकता !
यह आँसू प्यार का मोती है, इसको खो नही सकता !!
मेरी चाहत को दुल्हन तू बना लेना, मगर सुन ले !
जो मेरा हो नही पाया, वो तेरा हो नही सकता !!
भ्रमर कोई कुमुदुनी पर मचल बैठा तो हंगामा!
हमारे दिल में कोई ख्वाब पल बैठा तो हंगामा!!
अभी तक डूब कर सुनते थे सब किस्सा मोहब्बत का!
मैं किस्से को हकीक़त में बदल बैठा तो हंगामा!!

गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018

*बहुत सुंदर कविता*

*जरा इत्मीनान से पढ़ें...*

तुम लिखना चाँद की खामोशीयाँ..!
मैं पत्तों की सरसराहट लिखूंगा..!!

तुम लिखना रात की मदहोशीयाँ..!
मैं साँसों की गरमाहट लिखूंगा..!!

तुम लिखना सूबह का इंतजार..!
मैं परिंदों की चहचहाहट लिखूंगा..!!

तुम लिखना अपनी हर चाहत..!
मैं तुमको अपनी चाहत लिखूंगा..!!

कहानी लिखूंगा, किरदार लिखूंगा..!!
अगर तुम मिल जाओ, खुशिया बे हिसाब लिखूंगा..!!

कुछ किस्से लिखूंगा, कुछ हिसाब लिखूंगा..!
अभी मसरूफ हूँ थोडा, पर एक दिन तुमपे किताब लिखूंगा..!!

कुछ सवाल लिखूंगा, कुछ जवाब लिखूंगा..!
तुम्हारी आँखों की गहराई से, सुबह शाम लिखूंगा..!!

हर एक एक लम्हे को, एक एक साल लिखूंगा..!
तुमको मशहूर, खुदको को बदनाम लिखूंगा..!!

मै तो नसीब का मारा हूँ, तो क्या हुआ..!
तुमको देवता, खुद को इंसान लिखूंगा..!!

लिखे होंगे किस्से, तुमने भी बोहोत..!
पर जो मै लिखूंगा, लाजवाब लिखूंगा..!!

लिखूंगा तुम्हे बचपन वाला इतवार कभी..!
तो कभी गर्मियों की छुट्टी का इंतज़ार लिखूंगा..!!

कल का भरोसा कम रखता हूँ मै..!
तो आज सहर होने तक तेरा नाम लिखूंगा..!!

तुम चाँद से रोशन हो जानता हूँ मै..!
फिर भी तुम्हे ईद से पहले वाली शाम लिखूंगा..!!

नफरत के लिए दुनिया बोहोत है..!
मै सारे किस्से मोहोब्बत के तेरे नाम लिखूंगा..!!

मै रूह का प्यासा हूँ मुझे सुकून की तलाश है..!
मै फिर भी अपने किस्से तेरे नाम लिखूंगा..!!

मै मजहबो में विश्वास नहीं रखता..!
पर कभी रहीम तो कभी तुम्हे राम लिखूंगा..!!

कह दिया जो भी कहना था,गर फिर भी कुछ बाकी हो..!
तो खुद को इंतजार तुमको, अंजाम लिखूंगा..!!

"पिता"

•पिता की सख्ती को बर्दाशत करो, ताकी काबिल बन सको,
•पिता की बातें गौर से सुनो, ताकी दुसरो की न सुननी पड़े,
•पिता के सामने ऊंचा मत बोलो वरना भगवान तुमको नीचा कर देगा,
•पिता का सम्मान करो, ताकी तुम्हारी संतान तुम्हारा सम्मान करे,
•पिता की इज्जत करो, ताकी इससे फायदा उठा सको,
•पिता का हुक्म मानो, ताकी खुश हाल रह सको,
•पिता के सामने नजरे झुका कर रखो, ताकी भगवान तुमको दुनियां मे आगे करे,
•पिता एक किताब है जिसपर अनुभव लिखा जाता है,
•पिता के आंसु तुम्हारे सामने न गिरे, वरना भगवान तुम्हे दुनिया  से गिरा देगा,
पिता एक ऐसी हस्ती है ...!!!!
माँ का मुकाम तो बेशक़ अपनी जगह है ! पर पिता का भी कुछ कम नही, माँ के कदमों मे स्वर्ग है पर पिता स्वर्ग का दरवाजा है, अगर दरवाज़ा ना ख़ुला तो अंदर कैसे जाओगे ?
जो गरमी हो या सर्दी अपने बच्चों की रोज़ी रोटी की फ़िक्र में परेशान रहता है, ना कोई पिता के जैसा प्यार दे सकता है ना कर सकता है, अपने बच्चों से !!
याद रख़े सूरज गरम ज़रूर होता है मगर डूब जाए तो अंधेरा छा जाता है, !!
आओ आज़ सब मिलकर उस अज़ीम हस्ती के लिए कामना करते है..|
हे भगवान मेरे पिता को अच्छी सेहत ओर तंदूरस्ती देना। उनकी तमाम परेशानी को दूर कर, और उन्हें हमेंशा हमारे लिए खुश रख़ना।

इस संदेश को सभी स्कूली बच्चों तक पहुंचाया जाए 
                         आपका धन्यवाद

बुधवार, 17 अक्टूबर 2018

सौ बात की एक बात

#सौ_बात_की_एक_बात#Brijeshyadavbry
लेकिन आज कंफर्म हो गया भाई की हमारे पार्टी में बहुत से लोग सिर्फ लड़ाना जानते हैं। आपस मे भाई चारगी नही करवाना चाहते हैं, अगर उनको बोल दो पार्टी का जरा प्रचार प्रसार कर दो तो उनकी हुक़्क़ी टाइट हो जाएगी।
उनको सिर्फ बड़ी बड़ी बातें फेखना किसी चट्टी चौराहे पर #अखिलेश_यादव जी को यह करना चाहिए उनको यह करना चाहिए। वह ख़ुद भूल जाते हैं, मेरी क्या Image है कितने लोग मुझे जानते हैं, जिले में विधानसभा में अपने गांव में जो आदमी अपने घर गाँव मे कोई तलूक नही रखता है। मुझे लगता है कि वही लोग ज्यादा पार्टी और भैया अखिलेश यादव जी वह नेता जी को पूरे दिन कोसते रहते हैं और दूसरों की चाय पीने के बाद सिर्फ चमचागीरी करते हैं।
मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं। कि जो समाजवादी है और समाजवादी विचारधारा का है वह आपस में लड़ ही नहीं सकता और आप लोग फालतू की बकवास छोड़कर पार्टी को मजबूत करने का काम करिए कुछ चमचों की वजह से विधानसभा चुनाव में हार मिली इसलिए केवल पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें अगर जो भी इसमें टीका टिप्पणी करता है वह समाजवादी हुई नहीं सकता पार्टी को मजबूत करने का काम करिए सबके लिए अच्छा होगा।

बुधवार, 5 सितंबर 2018

मुद्दा_राम_मंदिर_का

#मुद्दा_राम_मंदिर_का
#छोटा_मुँह_बड़ी_बाते
अगर मेरी बातें अच्छी ना लगे तो मुझे माफ़👏 करना आप लोग अपना दोस्त और अपना छोटा भाई समझ कर।
पर ध्यान से एक बार जरूर से मेरी कही हुए बातो पर गौर करना।
आप लोग किसी भी से पार्टी  हट कर सोचना।
एक भगवान के प्रति  एक मनुष्य के जैसा सोचना।।
अगर सच कहूं तो प्रभु श्री राम जी का मंदिर आज का आज बन सकता है, और उसे कोई रोक भी नही सकता है  क्योकि यह एक भगवान और भक्तों का सवाल है, पर जब खुद जो प्रभु का नाम लेकर अपने पेट पाल रही है ये bjp के लोग भगवान के नाम लेकर अपनी राजनीतिक चमका रहे हैं। यह खुद ही नही चाहते हैं कि मन्दिर बने। क्योकि आपकी और उनको मुझको सबको पता है ये राजनीति है अगर जिस दिन राम मंदिर बन गया उस दिन से बीजेपी की गन्दी राजनीति का खात्मा हो जाएगा।
क्योकि bjp की नींव ही दो मुद्दे पर चलती है।
एक राममंदिर और दूसरा हिन्दू बस जिस दिन ये bjp के लोग अलापना छोड़ दें। मै समझता हूं कि उस दिन से ये भारत के राजनीतिक जीवन स खत्म हो जाएंगे।
क्योकि राममूर्ति और राममंदिर तो एक बहाना है इनको तो सिर्फ अपना उल्लू सीधा करना है।
सच मे अगर इन लोगों को मंदिर बनवाना होता। तो ये लोग पहले खुद प्रभु श्री राम के मंदिर बनवाते उसके बाद अपना पार्टी कार्यालय।
पर  वह लोग यह भूल गए हैं कि भगवान के घर देर है अंधेर नही है।
जिस दिन उनका कोप हुआ ना तो ये पार्टी बचेगी ना ही पार्टी का अस्तित्व रहेगा।

शुक्रवार, 31 अगस्त 2018

भक्ति का प्रथम मार्ग

प्रेरक कहानी: भक्ति का प्रथम मार्ग है, सरलता!

एक आलसी लेकिन भोलाभाला युवक था आनंद। दिन भर कोई काम नहीं करता बस खाता ही रहता और सोता रहता। घर वालों ने कहा चलो जाओ निकलो घर से, कोई काम धाम करते नहीं हो बस पड़े रहते हो।

वह घर से निकल कर यूं ही भटकते हुए एक आश्रम पहुंचा। वहां उसने देखा कि एक गुरुजी हैं उनके शिष्य कोई काम नहीं करते बस मंदिर की पूजा करते हैं। उसने मन में सोचा यह बढिया है कोई काम धाम नहीं बस पूजा ही तो करना है। गुरुजी के पास जाकर पूछा, क्या मैं यहां रह सकता हूं।
गुरुजी बोले हां, हां क्यों नहीं?
लेकिन मैं कोई काम नहीं कर सकता हूं गुरुजी।
कोई काम नहीं करना है बस पूजा करनी होगी।
आनंद : ठीक है वह तो मैं कर लूंगा ...

अब आनंद महाराज आश्रम में रहने लगे। ना कोई काम ना कोई धाम बस सारा दिन खाते रहो और प्रभु मक्ति में भजन गाते रहो।

महीना भर हो गया फिर एक दिन आई एकादशी। उसने रसोई में जाकर देखा खाने की कोई तैयारी नहीं थी।

उसने गुरुजी से पूछा: आज खाना नहीं बनेगा क्या।

गुरुजी ने कहा: नहीं आज तो एकादशी है। तुम्हारा भी उपवास है ।

उसने कहा: नहीं अगर हमने उपवास कर लिया तो कल का दिन ही नहीं देख पाएंगे हम तो... हम नहीं कर सकते उपवास... हमें तो भूख लगती है। आपने पहले क्यों नहीं बताया?

गुरुजी ने कहा: ठीक है तुम ना करो उपवास, पर खाना भी तुम्हारे लिए कोई और नहीं बनाएगा तुम खुद बना लो।

मरता क्या न करता गया रसोई में, गुरुजी फिर आए: देखो अगर तुम खाना बना लो तो राम जी को भोग जरूर लगा लेना और नदी के उस पार जाकर बना लो रसोई।

ठीक है, लकड़ी, आटा, तेल, घी, सब्जी लेकर आंनद महाराज चले गए, जैसा तैसा खाना भी बनाया, खाने लगा तो याद आया गुरुजी ने कहा था कि राम जी को भोग लगाना है। वह भजन गाने लगा... आओ मेरे राम जी, भोग लगाओ जी प्रभु राम आइए, श्रीराम आइए मेरे भोजन का भोग लगाइए...

कोई ना आया, तो बैचैन हो गया कि यहां तो भूख लग रही है और राम जी आ ही नहीं रहे। भोला मानस जानता नहीं था कि प्रभु साक्षात तो आएंगे नहीं । पर गुरुजी की बात मानना जरूरी है।

फिर उसने कहा , देखो प्रभु राम जी, मैं समझ गया कि आप क्यों नहीं आ रहे हैं। मैंने रूखा सूखा बनाया है और आपको तर माल खाने की आदत है इसलिए नहीं आ रहे हैं। तो सुनो प्रभु... आज वहां भी कुछ नहीं बना है, सबकी एकादशी है, खाना हो तो यह भोग ही खालो।

श्रीराम अपने भक्त की सरलता पर बड़े मुस्कुराए और माता सीता के साथ प्रकट हो गए। भक्त असमंजस में। गुरुजी ने तो कहा था कि राम जी आएंगे पर यहां तो माता सीता भी आईं है और मैंने तो भोजन बस दो लोगों का बनाया हैं। चलो कोई बात नहीं आज इन्हें ही खिला देते हैं।

बोला: प्रभु! मैं भूखा रह गया लेकिन मुझे आप दोनों को देखकर बड़ा अच्छा लग रहा है। लेकिन अगली एकादशी पर ऐसा न करना पहले बता देना कि कितने जन आ रहे हो। और हां थोड़ा जल्दी आ जाना।

राम जी उसकी बात पर बड़े मुदित हुए। प्रसाद ग्रहण कर के चले गए।

अगली एकादशी तक यह भोला मानस सब भूल गया। उसे लगा प्रभु ऐसे ही आते होंगे और प्रसाद ग्रहण करते होंगे। फिर एकादशी आई। गुरुजी से कहा, मैं चला अपना खाना बनाने पर गुरुजी थोड़ा ज्यादा अनाज लगेगा, वहां दो लोग आते हैं।

गुरुजी मुस्कुराए, भूख के मारे बावला है। ठीक है ले जा और अनाज लेजा। अबकी बार उसने तीन लोगों का खाना बनाया। फिर गुहार लगाई प्रभु राम आइए, सीताराम आइए, मेरे भोजन का भोग लगाइए...

प्रभु की महिमा भी निराली है। भक्त के साथ कौतुक करने में उन्हें भी बड़ा मजा आता है। इस बार वे अपने भाई लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न और हनुमान जी को लेकर आ गए। भक्त को चक्कर आ गए।

यह क्या हुआ। एक का भोजन बनाया तो दो आए आज दो का खाना ज्यादा बनाया तो पूरा खानदान आ गया। लगता है आज भी भूखा ही रहना पड़ेगा। सबको भोजन लगाया और बैठे-बैठे देखता रहा। अनजाने ही उसकी भी एकादशी हो गई।

फिर अगली एकादशी आने से पहले गुरुजी से कहा, गुरुजी, ये आपके प्रभु राम जी, अकेले क्यों नहीं आते हर बार कितने सारे लोग ले आते हैं? इस बार अनाज ज्यादा देना। गुरुजी को लगा, कहीं यह अनाज बेचता तो नहीं है देखना पड़ेगा जाकर। भंडार में कहा इसे जितना अनाज चाहिए दे दो और छुपकर उसे देखने चल पड़े।

इस बार आनंद ने सोचा, खाना पहले नहीं बनाऊंगा, पता नहीं कितने लोग आ जाएं। पहले बुला लेता हूं फिर बनाता हूं। फिर टेर लगाई प्रभु राम आइए , श्री राम आइए, मेरे भोजन का भोग लगाइए। सारा राम दरबार मौजूद। इस बार तो हनुमान जी भी साथ आए लेकिन यह क्या प्रसाद तो तैयार ही नहीं है।

भक्त ठहरा भोला भाला, बोला प्रभु इस बार मैंने खाना नहीं बनाया, प्रभु ने पूछा क्यों?
बोला: मुझे मिलेगा तो है नहीं फिर क्या फायदा बनाने का, आप ही बना लो और खुद ही खा लो।

राम जी मुस्कुराए, सीता माता भी गदगद हो गई उसके मासूम जवाब से। लक्ष्मण जी बोले क्या करें प्रभु। प्रभु बोले भक्त की इच्छा है पूरी तो करनी पड़ेगी। चलो लग जाओ काम से। लक्ष्मण जी ने लकड़ी उठाई, माता सीता आटा सानने लगीं। भक्त एक तरफ बैठकर देखता रहा। माता सीता रसोई बना रही थी तो कई ऋषि-मुनि, यक्ष, गंधर्व प्रसाद लेने आने लगे।

इधर गुरुजी ने देखा खाना तो बना नहीं भक्त एक कोने में बैठा है।
पूछा बेटा क्या बात है खाना क्यों नहीं बनाया?

बोला, अच्छा किया गुरुजी आप आ गए देखिए कितने लोग आते हैं प्रभु के साथ।

गुरुजी बोले: मुझे तो कुछ नहीं दिख रहा तुम्हारे और अनाज के सिवा।

भक्त ने माथा पकड़ लिया, एक तो इतनी मेहनत करवाते हैं प्रभु, भूखा भी रखते हैं और ऊपर से गुरुजी को दिख भी नहीं रहे यह और बड़ी मुसीबत है।

प्रभु से कहा: आप गुरुजी को क्यों नहीं दिख रहे हैं?

प्रभु बोले: मैं उन्हें नहीं दिख सकता।

बोला: क्यों वे तो बड़े पंडित हैं, ज्ञानी हैं विद्वान हैं उन्हें तो बहुत कुछ आता है उनको क्यों नहीं दिखते आप?

प्रभु बोले: माना कि उनको सब आता है पर वे सरल नहीं हैं तुम्हारी तरह। इसलिए उनको नहीं दिख सकता।

आनंद ने गुरुजी से कहा: गुरुजी प्रभु कह रहे हैं आप सरल नहीं है इसलिए आपको नहीं दिखेंगे।

गुरुजी रोने लगे वाकई मैंने सबकुछ पाया पर सरलता नहीं पा सका तुम्हारी तरह, और प्रभु तो मन की सरलता से ही मिलते हैं। प्रभु प्रकट हो गए और गुरुजी को भी दर्शन दिए। इस तरह एक भक्त के कहने पर प्रभु ने रसोई भी बनाई।

रविवार, 26 अगस्त 2018

हुकुमदेव नारायण सिंह यादव

जाति है कि जाती नही-
बाबूजी भगवा दुपट्टा लगा लेने से आप हिन्दू थोड़े न हो जाएंगे.......
############################
         कभी कट्टर समाजवादी/लोहियावादी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद श्री हुकुमदेव नारायण सिंह यादव जी को, जो अब भाजपा के झंडावरदार हैं, पटना एयर पोर्ट पर एक भूसुर सुरक्षाकर्मी मिश्रा जी ने 01 अप्रैल 2018 को चड्ढी छोड़कर सब कुछ निकलवाकर सुरक्षा जांच करने का कार्य किया है जिसकी शिकायत हुकुमदेव बाबूजी ने 02 अप्रैल 2018 को भारतीय गृह मंत्री जी से कर दिया है।इस पूरे मामले में हुवा क्या,या होगा क्या यह कोई मायने नही रखता है क्योंकि यह तो रोज ही लाखो लोगो के साथ कहीं न कहीं,किसी न किसी रूप में हो ही रहा है।बस हम इस पर चर्चा तभी करते हैं जब ऐसी घटनाएं किसी आम आदमी से ऊपर किसी खास आदमी के साथ हो जाती है।
        हुकुमदेव बाबूजी एक अति लोकप्रिय सांसद व नेता हैं।क्या गजब का बोलते हैं?देश की संसद द्वारा सर्वश्रेष्ठ सांसद के अलंकरण से अलंकृत भी हो चुके हैं।सामाजिक न्याय पर आपका कांसेप्ट निश्चय ही ठीक-ठाक है लेकिन पॉलिटकल फोरम पर थोड़ा बेपटरी विचार है आपका जिसमे हो सकता है सामाजिक न्याय के स्थापित नेताओ की बेकद्री भी आपके उधर होने का कारण हो।खैर इस पर मुझे चर्चा नही करनी है।जो असल सवाल है हुकुमदेव बाबूजी वह बड़ा गम्भीर है जो जाति का है।
         हुकुमदेव बाबूजी!भगवा गमछा लगा लेने से आप चितपावन बाभन थोड़े न हो जाएंगे।भगवा गमछा गले मे लपेट कर यदि आप यह समझते रहे हो कि आपने हिन्दू और हिंदुत्व का सर्टिफिकेट ले लिया है तो मेरी समझ से यही पर आप गच्चा खा गए।हुकुमदेव बाबूजी!हिन्दू और हिंदुत्व का सर्टिफिकेट यह भगवा गमछा नही है क्योंकि यह तो आप जैसा कोई भी अहीर,गंडेरी,चमार,पासी धारण कर ले सकता है,असल सर्टिफिकेट जनेऊ,अरे वही तीन तागा और नाम के आगे मिश्र,तिवारी,पांडेय,शुक्ल,भट्टाचार्य,चटर्जी,सावरकर,गोलवरकर,तेंदुलकर,उपाध्याय, रावत,श्रीनेत,गहरवार,चन्देल,विशेन-सिंह आदि का आभूषण है।
        हुकुमदेव बाबूजी!आप भाजपा में जाकर भगवा दुपट्टा लगाकर भूसुर मिश्र जी से कहेंगे कि सांसद है,भाजपाई हैं तो इससे आप हिन्दू धर्म के अनुसार वीआईपी ट्रीटमेंट थोड़े न पा जाएंगे?देश के अम्बेडकर कृत संविधान की बदौलत आप सांसद बन राजा समझते हो या बन गए हैं तो समझते रहिये या बना करिए लेकिन मनु के संविधान के मुताबिक आप शूद्र हैं शूद्र, और शूद्र के साथ ब्राह्मण का सलूक क्या होना चाहिए,यह आप बखूबी जानते हैं क्योंकि बहुत बोलते हैं इस पर आप।
        हुकुमदेव बाबूजी! आप सांसद हैं,सीनियर सिटीजन हैं,केंद्रीय मिनिस्टर रहे हैं,1977 से संसद में दहाड़ रहे हैं यह अलग बात है और आप सामाजिक तौर पर जाति से अहीर हैं यह अलग बात है।हुकुमदेव बाबूजी!यह जाती बड़ी बुरी चीज है।इस जाति ने आपको चड्ढी गैंग में शामिल रहने के नाते चड्ढी उतारने से रोक दिया वरना कोई गैर होता तो शायद चड्ढी भी उतर जाती।
      भारत मे और वह भी पटना में बिहार के इतने वरिष्ठतम सांसद से जाति के नाते अभद्रता का इतना वीभत्स स्वरूप शायद ही कहीं दिखे क्योकि बुजुर्गी होने तथा सांसद होने की बात जानने के बाद भी चड्ढी छोड़ निर्वस्त्र कर सारे पैसेंजर्स के बीच अकेले हुकुमदेव बाबूजी के साथ मिश्रा जी का यह ब्यवहार यही बताता है कि राष्ट्रपति,सांसद,आईएएस या और कुछ भी भारतीय अम्बेडकर कृत संविधान की बदौलत बन जाओ शूद्र समाज के लोगो लेकिन मनु के संविधान के मुताबिक इंसान नही बन पाओगे,तुम्हारा दर्जा ढोल और पशु की तरह ही रहेगा जिन्हें जब मौका मिलेगा ताड़ना/मारना मिलेगा।
Brijesh Yadav BrY जी