*Ymsnews24*
By:-बृजेश यादव आज़मगढ़
पहले थे आईपीएएस फिर बने आईएएस
राजस्थान के अलवर के मूल निवासी राजेश कुमार वर्ष 2008 बैच के आईएएस है। वह वर्ष 2005 में उड़ीसा बैच के आईपीएस थे बाद में फिर से मेहनत करके आईएएस बने। राजेश कुमार की प्रारंभिक शिक्षा नई दिल्ली से हुई है और दिल्ली कॉलजे ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन किया है। मुरादाबाद में सीडीओ, बरेली में एसडीएम के साथ वर्ष 2012- 13 में संत कबीर नगर के जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त कन्नौज व मथुरा में भी डीएम पद की जिम्मेदारी संभाली थी। पहले आईएएस राजेश कुमार लखनऊ में कौशल विकास मिशन के एमडी पद पर थे। बनारस विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद भी 2017 में संभाल चुके हैं,
वर्तमान में मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के पद पर है अब वह जिलाधिकारी आज़मगढ़ का पद सम्भालेंगे , 31 मई को एनपी सिंह का कार्यकाल खत्म होने के बाद नए जिलाधिकारी के रुप में अपनी सेवाएं देंगे।